फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्डः टॉपर के ये टिप्स आपको भी बनाएंगे टॉपर

Tue, 26 May 2015 04:28 PM IST
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
प्रीतम के पिता दिनेश गुसाईं पुलिस कांस्टेबल हैं और वर्तमान में श्रीनगर कोतवाली में तैनात हैं। माता सुनीता देवी गृहणी हैं। प्रीतम तीन भाईयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई उत्तम ने भी 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अपनी परीक्षा की तैयारियों और भविष्य के बारे में प्रीतम ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्डः टॉपर के ये टिप्स आपको भी बनाएंगे टॉपर

2 of 5
सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के 10 वीं के छात्र प्रीतम सिंह गुसाई ने 10 वीं की उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में टॉप किया है। हमारे संवाददाता संदीप थपलियाल ने उत्तराखंड टॉपर से खास बात की...
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्डः टॉपर के ये टिप्स आपको भी बनाएंगे टॉपर

3 of 5
मेरिट लिस्ट में आने के बारे में पूछने पर प्रीतम ने कहा कि उन्होंने सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया। हालांकि मेरिट लिस्ट में आने का उन्हें पूरा विश्वास था। 98.2 फीसदी हासिल कर वह बहुत खुश हूं। बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष तैयारी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वह सामान्यतया छह से सात घंटे पढ़ते हैं। पढ़ने के लिए सुबह का समय बेहतर है। इसलिए वह तड़के 3.30 बजे उठ जाता हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए ट्यूशन भी नहीं पढ़ा।

उत्तराखंड बोर्डः टॉपर के ये टिप्स आपको भी बनाएंगे टॉपर

4 of 5
प्रीतम ने हिंदी में 100 नंबर हासिल किए हैं। विज्ञान में 99 और गणित में 98 अंक इसके बारे में पूछने वह वह कहते हैं कि परीक्षा में उन्होंने एक सिरे से सवाल हल करने शुरू किए थे। हिंदी में उनकी ठीक पकड़ है। लेकिन गणित प्रतीक का मनपंसद विषय है। प्रीतम के अंग्रेजी में 96, सामाजिक विज्ञान 98, संस्कृत 92 नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्डः टॉपर के ये टिप्स आपको भी बनाएंगे टॉपर

5 of 5
प्रीतम पर घर या स्कूल कहीं से भी परीक्षा को लेकर कोई दबाव नहीं पड़ा। स्कूल में भी पढ़ाई का बेहतर वातावरण हैं। प्रीतम का 12वीं के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग फील्ड में जाने का विचार है। प्रीतम ने कहा कि सवालों के जवाब को रटने के बजाय समझना चाहिए। इससे दिमाग में बोझ नहीं बनता। बल्कि समझने में आसानी होती है। परीक्षा की तैयारी के लिए एक दिन के बजाय निरंतर अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें