टिम्मरसैंण गुफा में बाबा बर्फानी
- फोटो : अमर उजाला
लोग इसे कुदरत का करिश्मा ही मानते हैं कि सर्दियों में भारी बर्फबारी के बाद यहां पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है। कहा जाता है कि बर्फबारी ठीक हो तो शिवलिंग की ऊंचाई तकरीबन पांच फुट तक पहुंच जाती है। बर्फ का शिवलिंग अप्रैल तक रहता है।