टिहरी में स्कूल में पढ़ते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सवाल : अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताएं ?
दलाईलामा फेलोशिप कर रहीं श्रुतिका अभी यूएसए में हैं। उन्होंने टेलीफोन पर बताया कि इन स्कूलों में तीन प्रोग्राम्स हैं, जो जिला प्रशासन के साथ मिलकर पांच प्राथमिक स्कूलों में चल रहे हैं। हमने शिक्षकों के लिए निपुण भारत के तहत प्रोग्राम्स बनाए हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चों को तीन तरीके से शिक्षा मिले। पहला, उनका शैक्षणिक स्तर अच्छा हो, दूसरा उनका सामाजिक और भावनात्मक विकास हो और तीसरा 21वीं सदी की स्किल्स के हिसाब से उनमें क्रिटिकल थिंकिंग विकसित हो।