फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर: मायके गई हुई थी मां, वापस आकर बच्चों की मौत का खौफनाक मंजर देख निकल पड़ी चीखें...

Fri, 31 Jul 2020 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड के टिहरी में हिंडोलाखाल के पास खेड़ा गाड में शुक्रवार तड़के ऑल वेदर रोड का पुश्ता टूटने से एक दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। उस वक्त देवा देवी अपने मायके गई हुईं थीं। जब वह वापस लौटीं तो बच्चों को कफन में लिपटा देख उनकी की चीखें निकल पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 5
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा होने की सूचना पर राहत एवं बचाव टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचते ही मलबा हटाना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही धर्म सिंह की पत्नी देवा देवी भी अपने मायके सोनी सरोली से रोते-बिलखते घर पहुंची तो वहां का मंजर देखते ही बेहोश हो गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग तीनों भाई-बहनों की जिंदगी की दुआ मांगते रहे, लेकिन मकान के ऊपर इतना अधिक मलबा गिर गया था, कि तब तक बहुत देर हो गई थी। खेड़ा गाड में हुए हादसे के बाद करीब सवा पांच बजे से जेसीबी ने मलबा हटाना शुरू किया। 

4 of 5
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
मकान के ऊपर मिट्टी-पत्थरों का ढेर इतना अधिक लग गया था, कि चार घंटे बाद नौ बजकर 35 मिनट पर एक युवती का शव निकाल पाए। शव को देखते ही मां देवा देवी रोते-रोते बेहोश हो गई। रेस्क्यू के बीच सवा 10 बजे अंकित का शव निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिहरी में हादसा - फोटो : अमर उजाला
उसके 15 मिनट बाद ही तीसरा शव निकालते ही वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए और पूरा माहौल गमगीन हो गया। पलक झपकते ही तीन भाई-बहनों की अकाल मौत पर लोगों में कार्यदायी कंपनी के प्रति आक्रोश दिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें