इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यूपीईएस, डीआईटी, ग्राफिक ऐरा, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डाल्फिन इंस्टीट्यूट सहित विभिन्न संस्थानों ने विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। जिसमें डॉल्फिन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मिजोरम वेशभूषा में वहां का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने फसल पकने के बाद मनाए जाने वाले लोक उत्सव की प्रस्तुति दी।