फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी, तस्वीरों में देखें बर्फ से सराबोर खूबसूरत वादियां...

Mon, 28 Dec 2020 11:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नए साल से पहले उत्तराखंड में मौसम मेहरबान हो गया है। देर रात मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ों की रानी मसूरी बर्फ से सराबोर हो गई। तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Nandani Aarya@ Facebook
धनोल्टी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। मसूरी में रविवार देर रात को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Nandani Aarya@ Facebook
मसूरी में बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ गई है। शहर का लालटिब्बा क्षेत्र बर्फ से सफेद हो गया है। वहीं, बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानी से लालटिब्बा पहुंचनाशुरू हो गए हैं। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोग जहां घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं वहां पहुंच रहे पर्यटक खुशनुमा मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मौसम विभाग ने 28 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ और देर रात मसूरी, धनोल्टी और गढ़वाल के ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें