फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिलते ही चमक उठीं चोटियां, बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

Fri, 18 Sep 2026 12:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ/बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

बर्फ से ढकी चोटियों ने बदरीनाथ धाम का नजारा बदल दिया। आज धूप खिलते ही बर्फ से ढकी चोटियों का मनमोहक नजारा दिखा।
विज्ञापन
1 of 5
पहाड़ों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ धाम में कल बृहस्तपतिवार को हुई बारिश के बाद आज शुक्रवार सुबह मौसम साफ हुआ और चटख धूप खिली। धूप के बीच धाम की ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ से ढकी नजर आईं। नीलकंठ, उर्वशी और माना पर्वत समेत आसपास की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।



बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। धाम में तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ रही धूप का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु प्राकृतिक सुंदरता को देखकर रोमांचित नजर आए।
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी के बड़कोट में भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां मौसम अनुकूल रहने के साथ चटख धूप खिली है। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। मां यमुना के जयकारों के बीच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर आते-जाते नजर आ रहे हैं। यात्रा से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। श्रद्धालु खुशनुमा मौसम के बीच पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता का नजदीक से आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को मौसम खराब होने पर हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम बदला रहा। कुछ देर बाद हेमकुंड साहिब परिसर और बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे हेमकुंड साहिब क्षेत्र में ठंड बहुत बढ़ गई है। वहीं बदरीनाथ धाम में भी सुबह शाम ठंड तेज हो गई है।  होने के संकेत मिलने लगे हैं।

4 of 5
यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में व निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ में ठंड बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं केदारनाथ में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री तक रहा और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। केदारनाथ में बारिश हो रही है और बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनोत्री में सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप की चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं को ठंड का खासा अहसास होने लगा है। यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि सुबह से धाम में बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच श्रद्धालुओं को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले के निचले इलाकों में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। उधर, गंगोत्री क्षेत्र में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि वहां बारिश की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें