उत्तराखंड में आरटीओ प्रवर्तन दल की टीम जब जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने सड़कों पर उतरी तो देखकर हैरान रह गई। कई वाहनों को तो टीम ने मौके पर ही काटकर छुटकारा पाया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आरटीओ प्रवर्तन दल ने देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की में जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया था। प्रर्वतन दल की टीमों को जुगाड़ वाहन बेहद भारी वजन उठाते हुए मिले।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान 58 जुगाड़ वाहनों के चालान काटे गए। वहीं 39 वाहन सीज किए गए। साथ ही 10 जुगाड़ वाहनों को मौके पर ही काटा गया। वाहनों को काटने के साथ ही टीम ने जुगाड़ मालिकों को आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि प्रवर्तन दल देहरादून ने 11 जुगाड़ वाहनों के चालान काटे। ऐसे सात वाहन सीज किए गए जबकि पांच वाहनों को मौके पर ही काटा गया।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हरिद्वार के प्रवर्तन दल ने भी 11 वाहनों के चालान काटे, 11 वाहन सीज किए गए। ऋषिकेश के प्रवर्तन दल ने पांच वाहनों के चालान काटे। पांच ऐसे ही जुगाड़ वाहनों को सीज किया गया और पांच जुगाड़ वाहन मौके पर ही काटे गए।
वहीं, विकासनगर में दल ने आठ वाहनों के चालान काटे। दल की ओर से चार जुगाड़ वाहन सीज किए गए। रुड़की के प्रवर्तन दल ने 23 जुगाड़ वाहनों के चालान काटे। वहीं 12 ऐसे वाहन सीज किए गए।