यूं तो चारधाम यात्रा शुरू होते ही प्रसिद्घ पर्यटन स्थली औली भी पर्यटकों से गुलजार हो जाता है, लेकिन इन दिनों यहां आयोजित बहुचर्चित शाही शादी समारोह को करीब से देखने के लिए पर्यटकों की भी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक औली के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के साथ ही गुप्ता बंधुओं के बेटों के चर्चित के शादी समारोह का भी मजा ले रहे हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद जिले के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली में अपने परिवार के साथ लखनऊ के आशियाना से पहुंचे आशीष शर्मा ने बताया कि वे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आए थे। तीर्थयात्रा के बाद औली के दीदार को पहुंचे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां चल रहे गुप्ता बंधुओं के शादी समारोह का भी दूर से मजा लिया। दिल्ली के रोहणी से औली पहुंचे अमित जिंदल ने बताया कि वे चारधाम यात्रा पर पहुंचे थे।
उन्होंने औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी समारोह के बारे में सुना तो यहां चले आए। अमित ने बताया कि औली में चेयर लिफ्ट का मजा लिया और यहां चल रहे शाही शादी समारोह को भी देखा।