फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादीः बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज, ये होगा खास

Thu, 20 Jun 2019 12:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज है। जिसके लिए अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, सूफी गायक कैलाश खेर, सिद्घार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री जेकलीन फर्नांडीज सहित कई सितारें औली में मौजूद हैं। आज भी सितारों के आने का सिलसिला जारी है।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल से होगी। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी के साथ संपन्न होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शादी की अधिकांश रस्म औली में होंगी, जबकि सात फेरे की रस्म बदरीनाथ में संपन्न होगी। औली में गुप्ता बंधुओं का परिवार क्लिप टॉप क्लब में ठहरा हुआ है, जबकि वधू पक्ष के लोगों को यहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित जीएमवीएन की ईको हट्स में ठहराया गया है।
 

4 of 8
गुप्ता फैमिली - फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं के परिवार ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। गुप्ता बंधुओं के परिवार ने यहां हनुमान चालीस का पाठ भी किया। हनुमान मंदिर के पुजारी नागेंद्र सकलानी ने बताया कि गुप्ता बंधुओं की यहां के देवी-देवताओं में गहरी आस्था है। सुबह करीब एक घंटे तक गुप्ता परिवार ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिष्ठान वितरण किया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली में हो रही शाही शादी को करीब से देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ औली पहुंच रही है। वाहनों को जीएमवीएन गेस्ट हाउस से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। लोग करीब दो किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर शादी समारोह स्थल तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली में शादी समारोह स्थल और आम रास्ते में लगाए गए फूलों की लागत पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। लोग इन फूलों के साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं। शादी समारोह में शादी मंडप, स्टार नाइट स्टेज, क्लिप टॉप क्लब और स्वागत हॉल को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शाही शादी में फिल्म स्टारों की आवाजाही लगातार जारी है। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सिंगर कनिका कपूर व गायक बादशाह के अलावा बांबे रॉकर्स बैंड भी औली पहुंच गया है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
औली के क्लिप टॉप क्लब होटल के सामने बने मंच पर प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने गायिकी का जादू बिखेरा। इस दौरान मुंबई से आए कलाकारों ने खूबसूरत प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें