फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादीः कुछ ऐसे निकली दूल्हे राजा की बरात, देखने वाले देखते रह गए, तस्वीरें...

Sun, 23 Jun 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शाही शादी में गणपति बप्पा मोरिया और मुंबई के ढोल टीम की थाप पर अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता की शादी का आगाज हुआ। कुछ ऐसे दूल्हे राजा की बरात निकली कि देखने वाले देखते रह गए।
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शादी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि सरस्वती, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, टीवी एक्टर हुसैन केजरीवाल और बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट भी शामिल हुए। सीएम ने दूल्हा और दुल्हन को उपहार में रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। शादी दोपहर तीन बजे शंख ध्वनि के साथ संपन्न हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
शादी पूर्व में हुई अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत के शादी मंडप पर ही हुई, लेकिन यहां सभी साजो-सामान नया था। इस शादी में मेहमान भी अधिक संख्या में पहुंचे थे। साढ़े बारह बजे वेद मंत्रोच्चारण और स्वस्ति वाचन से शादी की रस्में शुरू हुईं। क्लिप टॉप होटल के प्रांगण में मुंबई की ढोल टीम ने गणेश वंदना के साथ ढोल की थाप पर संपूर्ण औली को गुंजायमान कर दिया। इसके बाद क्लिप टॉप होटल से अतुल गुप्ता के बेटे शशांक घोड़े पर सवार हुए बरात के साथ शादी समारोह स्थल के लिए रवाना हुए।
 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बरात में देशी-विदेशी मेहमानों के साथ ही स्थानीय महिलाएं भी शामिल हुईं। करीब ढाई घंटे तक शादी की रस्में चलीं और शशांक गुप्ता का विवाह दुबई के उद्योगपति विशाल जालान की बेटी शिवांगी के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद बरात दोपहर तीन बजे क्लिप टॉप होटल के लिए रवाना हो गई। शादी समारोह दौरान सीएम के साथ ही बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, पतंजलि के महामंत्री के साथ ही कई लोगों ने औली में करीब सौ औषधीय पौधों का रोपण किया। 
 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं में से छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता की शादी में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी पहुंची। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि औली में वेडिंग डेस्टिनेशन की शुरुआत हो गई है। देश की अन्य नामी गिरामी हस्तियां भी औली में अपने पाल्यों की शादी के लिए पहुंचेंगी। सीएम ने गुप्ता बंधुओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि गुप्ता बंधु शादी संपन्न होने के बाद इस देवभूमि से खुशी-खुशी जाना। यदि यहां कोई भी कष्ट हुआ हो तो वो मेरे लिए छोड़ देना।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में कोई कसर न रहे, इसके लिए व्यवस्था पर स्वयं गुप्ता बंधुओं के बड़े भाई अजय गुप्ता नजर रखे हुए थे। औली में शनिवार को वैदिक रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न होने के बाद अतुल गुप्ता के बेटे शशांक और बहू शिवांगी ने जोशीमठ तहसील में अपना विवाह रजिस्ट्रेशन करवाया।
 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं स्टार नाइट में शुक्रवार रात को सिंगर जावेद अली के गीतों की धूम मची रही। गुप्ता बंधुओं के मेहमान हर गाने की प्रस्तुति पर कुर्सियां छोड़ नाचते दिखे। देर शाम सात बजे से दस बजे तक चली स्टार नाइट में सिंगर जावेद अली और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान हुए भोज में करीब चार सौ पकवान परोसे गए थे, जिसमें कलकत्ता की स्पेशल चाय, बंगाली मिठाइयां, देशी-विदेशी व्यंजन शामिल थे। 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
वहीं औली में गुप्ता बंधुओं के शादी समारोह के दौरान शनिवार को बाबा रामदेव ने सुबह सात बजे क्लिप टॉप क्लब के प्रांगण में गुप्ता बंधुओं के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों के साथ ही पर्वतारोहण संस्थान के हिमवीरों को भी योग कराया। गुप्ता बंधुओं की शादी में शामिल होने के लिए बाबा रामदेव शुक्रवार को औली पहुंचे थे।
विज्ञापन

9 of 9
urvashi rautela - फोटो : अमर उजाला
आज शादी के बाद आयोजित स्टार नाइट में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने प्रस्तुति दी। इस दौरान सभी मेहमान झूम उठे। वहीं उर्वशी ने खुद भी एक उत्तराखंडी होने पर गर्व जताया। कहा कि उन्हें औली आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें