औली में आयोजित गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में बिजनेस टायकून अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी आज हो गई। शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखें...
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
आज विधि-विधान के साथ अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी औली में संपन्न हो गई। इस दौरान 100 पंडितों ने यह शादी संपन्न करवाई। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य बालकृष्ण भी शादी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यकांत की शादी दिल्ली के मशहूर हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल से हुई है। वहीं 22 जून को अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के उद्योगपति विशाल जलान की बेटी शिवांगी से होगी।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दूल्हा और दुल्हन खूब हंसते-खिलखिलाते नजर आए। दुल्हन कृतिका लाल जोड़े में खूब सज रही थी। जैसे ही वह मंडप में पहुंची देखने वालों की नजरें उन पर टिक गईं।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
शादी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों की शादी के लिए गुप्ता बंधु दुनिया भर में कहीं भी जा सकते थे, लेकिन उन्होंने उत्तराखंड को चुना। यह बेहद खुशी की बात है। मैं गुप्ता परिवार और उनके मेहमानों का उत्तराखंड में स्वागत करता हूं।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इस शादी में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को कैटरीना कैफ भी पहुंच गईं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह 11ः45 बजे पहुंचीं और यहां से सहस्रधारा हेलीपैड पहुंचीं। जहां से वह औली के लिए रवाना हो गईं। स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, आचार्य बालकृष्ण भी शादी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 11
सुरभि ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
उर्वशी रौतेला, प्रसिद्ध पंजाबी रैपर बादशाह और गायक व इंडियन ऑइडल शो के विजेता अभिजीत सावंत, गायक कनिका कपूर, श्रद्धा कपूर, बांबे रॉकर्स बैंड, गायक कैलाश खेर और नागिन फेम सुरभि ज्योति भी औली पहुंचीं हैं।
8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए औली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शीतकाल में बर्फ से ढकी औली जहां चांदी के मुकुट की तरह चमकती है, वहीं ग्रीष्मकाल में हरी मखमली घास हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है, मगर इन दिनों औली की इन खूबसूरत ढलानों पर मखमली घास के अलावा कई ऐसे रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।
9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
ये यहां पहुंच रहे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के लिए चल रही विशेष सजावट यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है। शादी समारोह का स्वागत कक्ष और शादी मंडप को विशेष प्रकार की कलाकृतियों और फूलों से सजाया गया है।
10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के साथ ही औली के सैरसपाटे पर पहुंच रहे पर्यटकों में विवाह स्थल के साथ सेल्फी खींचने की होड़ मची हुई है। कहीं पर दूर तक फैली फूलों की क्यारियां तो कहीं पानी के कृत्रिम झरने भी बने हैं।
कहीं बुग्याल के बीच आराम फरमाता विदेशी नागरिक का स्टेच्यू और हाथों में थामी बांसुरी लोगों को रोमांचित कर रही है। शाही शादी स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है। लोग औली में चल रही शादी की तैयारियों को करीब से देखने पहुंच रहे हैं।