फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, थमें बस के पहिए, यात्री परेशान, तस्वीरें

Wed, 13 Jan 2021 02:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
हड़ताल - फोटो : amar ujala
उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार से बस सेवा की हड़ताल का ऐलान किया गया है। वहीं, परिवहन निगम ने कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
हड़ताल - फोटो : amar ujala
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों में 13 जनवरी से हड़ताल शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
हड़ताल - फोटो : amar ujala
यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित कर रहे हैं। 

 

4 of 7
थमें बस के पहिए - फोटो : amar ujala
यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
यात्री परेशान - फोटो : amar ujala
कुमाऊं मंडल में भी उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जुलाई के बाद से वेतन नहीं मिलने, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों का समाधान नहीं होने पर यूनियन ने यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
यात्री परेशान - फोटो : amar ujala
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि जुलाई 2020 के बाद से वेतन का भुगतान न होने, अन्य भुगतान लंबित रहने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार्य बहिष्कार शुरू - फोटो : amar ujala (file photo)
कहा कि निगम के कुछ अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट के आधार पर यूनियन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। आज से पूरे प्रदेश में डिपो की प्रथम सेवा शुरू होने के समय से कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें