फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी आतंकियों को देंगी मुंहतोड़ जवाब, एनएसजी की तरह मिल रही ट्रेनिंग

Sat, 20 Feb 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी धन सिंह बिष्ट, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों का अब उत्तराखंड पुलिस की महिला कमांडो फोर्स भी मुंहतोड़ जवाब देगी। पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) नरेंद्रनगर में पहली बार महिला पुलिस कर्मियों के एक दस्ते को कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फोर्स को एंटी टेररिज्म स्क्वायड (एटीएस) में शामिल किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज नरेंद्रनगर (जनपद टिहरी) में पुलिस कर्मियों को कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। जिसमें पुलिस कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण भी शामिल है। अभी तक यह सिर्फ पुरुष पुलिस कर्मियों को ही दिया जाता रहा है। यह फोर्स आतंकवाद से निपटने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो - फोटो : अमर उजाला
लेकिन अब इसके लिए पुलिस महकमा महिला पुलिस कर्मियों को भी तैयार कर रहा है। महिला कमांडो फोर्स तैयार करने के लिए पीटीसी में पहली बार महिला पुलिस दस्ते को कमांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दस्ते में 22 महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं, जिसमें दो महिला एसआई और 20 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें एंटी टेररिज्म स्क्वायड में शामिल किया जाएगा।

4 of 5
ट्रेनिंग लेतीं महिला कमांडो - फोटो : अमर उजाला
पीटीसी में महिला पुलिस कमांडो फोर्स को भारत की सबसे अहम कमांडो फोर्स नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  जिसमें एंटी टेरेरिस्ट ऑपरेशन, कॉबिंग, फायरिंग के साथ ही अन्य ऑपरेशनों से निपटने संबंधी प्रशिक्षण शामिल हैं।  संगठित अपराध, ड्रग तस्करी आदि की रोकथाम के लिए भी यह फोर्स काम करेगी। दो माह तक यह प्रशिक्षण चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव स्वरूप, डीआईजी पीटीसी, नरेंद्रनगर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में किसी भी तरह की आंतकी घटनाओं से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को कमांडो फोर्स का प्रशिक्षण पीटीसी में दिया जा रहा है। फोर्स एटीएस में शामिल होकर आतंकवाद के साथ ही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से निपटने का काम करेगी। महिला सशक्तिकरण को भी इससे बल मिलेगा। 
- राजीव स्वरूप, डीआईजी पीटीसी, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें