आज अमर उजाला आपको उत्तराखंड पुलिस के ऐसे 'नगीने' से रूबरू करवाने जा रहा है जो अपने टैलेंट से खूब वाहवाही बटोर रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
sunita negi
पुलिस जवान सुनीता नेगी को भगवान ने ऐसा गुण नवाजा है जिससे वह कुछ ही समय में सामने खड़े आदमी का स्कैच बना डालती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
urmila
सुनीता नेगी के पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। और दो बच्चों की मां हैं। लेकिन किसी न किसी तरह नौकरी और बच्चों की जिम्मेदारी से समय निकाल लेती हैं।
4 of 6
sunita negi
सुनीता के बनाए पेंसिल स्कैच की तारीफ विभाग के आलाधिकारी भी करते हैं। अभी उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर सुनीता के स्कैच को जगह मिली है।
विज्ञापन
5 of 6
sunita negi
सुनीता ने डीजीपी अनिल रतूड़ी सहित कई अधिकारियों के स्कैच बनाए हैं। इसके साथ ही राजीव गांधी, राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, एश्वर्या राय सहित कई हस्तियों के स्कैच बनाए हैं।
सुनीता ने बताया कि बचपन से ही उन्हें स्कैच बनाने का शौक था। लोग सोचते हैं कि पुलिस वाले बहुत कठोर दिल के होते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। हर किसी के अंदर हुनर छिपा हुआ रहता है बस उसे बाहर लाने की जरूरत है।