बॉबी कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोबारा नोटिस जारी किया, मगर उसका कोई जवाब नहीं आया। तीन बार नोटिस भेजने के बाद भी कटारिया की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। इंस्पेक्टर कैंट राजेश सिंह रावत ने बताया कि कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है।