फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: धरने के दौरान ‘बीरू’ बना पार्षद, तभी अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, तस्वीरें...

Wed, 16 Sep 2020 12:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हल्द्वानी में फीस माफी के लिए 42 दिन से चल रहे आंदोलन में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। मांग नहीं मानी जाने से नाराज पार्षद रोहित कुमार शोले फिल्म का बीरू बन गया। वह धरनास्थल से उठकर नैनीताल रोड स्थित जलसंस्थान की 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आश्वासन पर वह नीचे उतरा तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उसे बचाने गए 10 से ज्यादा लोग भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। इस बीच वहां अफरातफरी मची रही। मंगलवार देर शाम पार्षद बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आंदोलन स्थल पर पहुंचा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने पार्षद राजेंद्र सिंह जीना को जूस पिलाकर उनका अनशन फिलहाल समाप्त करवा दिया। उधर, देर शाम पुलिस ने पार्षद सहित छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पार्षद रोहित कुमार के टंकी पर चढ़कर चिल्लाने से भीड़ जमा हो गई। पुलिस और अन्य लोग नीचे उतरने का अनुरोध करते रहे। धरनास्थल बुद्ध पार्क पहुंचीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को जब इस बात का पता चला तो वह भी पानी की टंकी के नीचे पहुंच गईं। उन्होंने पार्षद को भरोसा दिलाया कि वह सदन में इस मुद्दे को उठाएंगी। इसके बाद पार्षद उतरने को तैयार हो गया। इस बीच पार्षद को उतारने टंकी पर चढ़े कुछ लोगों का हाथ मधुमक्खियों के छत्ते पर पड़ गया। इससे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। पार्षद सहित 10 से अधिक लोग  चपेट में आ गए। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल रोड पर जलसंस्थान की टंकी के सामने भीड़ जमा होने के कारण आधे घंटे तक जाम लग गया। पार्षद कभी हाथ जोड़कर टंकी की गैलरी से अभिवादन कर रहा था तो कभी कूद जाने की धमकी दे रहा था। पार्षद ने प्रशासन पर निजी स्कूलों के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया। नेता प्रतिपक्ष की आवाज ऊपर नहीं सुनाई दे रही थी, लेकिन पार्षद के समर्थकों ने चिल्लाकर कहा कि अब उतर जाओ, माताजी (इंदिरा हृदयेश) ने आश्वासन दे दिया है। इसके बाद कुछ लोग टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद रोहित का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष के कहने पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। अभी आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। सरकार ने अगर मांग नहीं मानी तो फिर आंदोलन किया जाएगा। उधर, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि प्रशासन को मामले का हल निकालकर समाधान कराना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
60 फीट ऊंची टंकी पर पार्षद चढ़ गया लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। जलसंस्थान के ईई विशाल सक्सेना का कहना है यह दफ्तर आम उपभोक्ताओं के लिए खुला रहता है। कोई जबरदस्ती किसी इरादे से टैंक पर चढ़ जाता है तो उसमें विभाग क्या कर सकता है। इस बारे में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें