फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Chunav: गांव की सरकार बनाने को उमड़े मतदाता...युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी उत्साह, तस्वीरें

Thu, 24 Jul 2025 05:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

Uttarakhand Panchayat election 2025: आज पहले चरण के चुनाव के बाद 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 7
पंचायत चुनाव को लेकर मतदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड के 12 जिलों में गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान हो रहा है। आज पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान है। जिसमें 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान चल रहा है। 5823 पोलिंग बूथ पर 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।  

मतदान को लेकर सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लगने लगीं। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और दिव्यांग भी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और  लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर भारीदारी निभाई।

Uttarakhand Panchayat Election Live: शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, चार बजे तक हुई 55 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन

2 of 7
पंचायत चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहले चरण में आज सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशियों के लिए चुनाव हो रहा है।

विज्ञापन

3 of 7
सीएम धामी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चुनाव में आम से खास तक सभी ने भाग लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज और कई पूर्व मंत्री भी मतदान करने पहुंचे।

4 of 7
मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्य निर्वाचन आयोग को इस बार भी पंचायत चुनाव में 70 फीसदी से अधिक मतदान की उम्मीद है। अक्तूबर 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 69.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव की बात करें तो 12 जिलों में सबसे अधिक मतदान ऊधमसिंह नगर और सबसे कम मतदान अल्मोड़ा जिले में हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
पहली बार मतदान की मुस्कुराहट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी मतदाता में सबसे आगे था। ऊधमसिंह नगर में करीब 84.26 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तरकाशी में 78.43 प्रतिशत हुआ था। अल्मोड़ा में 60.04 प्रतिशत, चंपावत में 67.82, नैनीताल में 75.07, पिथौरागढ़ में 65.54, बागेश्वर में 63.99 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीनगर में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने डाला वोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़वाल मंडल में चमोली में 65.65, टिहरी में 61.19, देहरादून में 77.54, पौड़ी में 61.79 और रुद्रप्रयाग में 62.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदाताओं की संख्या में करीब पांच लाख का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माना जा रहा है कि मतदान प्रतिशत भी बढ़कर 70 से 75 प्रतिशत हो सकता है। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा और मतगणना 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें