फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मतदान को बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह, दिव्यांग भी नहीं रहे पीछे, तस्वीरें

Sat, 12 Oct 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में केवल युवाओं में ही नहीं बल्कि बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी खासा उत्साह दिखा। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था। सुबह से ही लोग अपने उम्मीदवार को वोट देने के लिए लाइन में लगे रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। 
विज्ञापन

3 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि से  मतदान के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिले से लगती हुई सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई गई है। 

4 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
कोई परिजनों के पीठ पर लदकर मतदान केंद्र पहुंचा तो किसी ने बैशाखी के सहारे बूथ तक पहुंचकर गांव की सरकार चुनने के लिए अपनी हिस्सेदारी निभाई। 
विज्ञापन

5 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
गंगोलीहाट के जजौली बूथ में नाग गांव निवासी सूरज कुमार (18) ने पहली बार पंचायत चुनाव में मतदान किया। सूरज अपने चाचा प्रेम राम की पीठ पर लदकर मतदान केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
जजौली निवासी सुंदर राम (54) काफी मुश्किल झेलते हुए वैशाखी के सहारे बूथ पर पहुंचे और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया। 
विज्ञापन

7 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
मतदान के बाद उन्होंने कहा कि सही प्रतिनिधि चुनने को मतदान जरूरी है। तमाम असहाय और बीमार लोग भी तमाम दिक्कत झेलते हुए मतदान केंद्र पहुंचा थे। 

8 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
जीवन के सौ बसंत देख चुकी निसिगांव की तुलसी आमा ने एक किमी पैदल चलकर चुनाव के पर्व में वोट की आहुति दी। 

9 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
निसिगांव निवासी तुलसी देवी मेहता (100) अपनी बहू देवकी मेहता के साथ गांव से एक किमी दूर भंडारीगांव स्थित बूथ में मतदान के लिए पहुंचीं और मतदान किया। 
विज्ञापन

10 of 10
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 59.41 फीसदी मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें