इन दिनों 26 जनवरी को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को हर ओर प्रशंसा मिल रही है। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे अधिकारी के बारे में जो रियल लाइफ 'पैडमैन' है।
विज्ञापन
2 of 4
akhilesh mishra
तमिलनाडू के पद्मश्री अरुणाचलम मुरूगनथन के साथ उत्तराखंड सरकार के एक अफसर अखिलेश मिश्र भी किशोरियों और महिलाओं में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र की पहल पर ऊधमसिंह नगर में जल्द ही पहली सेनेटरी नैपकिन निर्माण यूनिट शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 4
padman
इस यूनिट को बनाने में सरकारी पैसा नहीं लगा है। मिश्र के प्रयासों से वेदांता ग्रुप इस यूनिट को बना रहा है। इस यूनिट को विभाग महिला स्वयं सहायता समूहों के जरिए चलाएगा, जो सस्ते सेनेटरी नैपकिन बनाएंगी। खास बात यह है कि जिस दिन ‘पैडमैन’ फिल्म रिलीज होगी, उसी दिन 26 जनवरी को रुद्रपुर में पहली यूनिट लांच होगी। फरवरी में खटीमा में भी एक और यूनिट लगाई जाएगी।
वह कहते हैं कि तमिलनाडू की जिस पीड़ा को अरुणाचलम ने कई वर्ष पहले महसूस किया था, वो अपने उत्तराखंड में भी मौजूद है। इससे देखते हुए ही इस यूनिट की स्थापना के लिए मिशन की तरह काम किया गया। नैपकीन का नाम स्पर्श होगा और टैग लाइन होगी ‘महिला का, महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा उत्पादित’। इस अभियान से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा।