उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018: प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने मतदान केंद्रों पर उमड़ा जन सैलाब
Mon, 19 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
nikay chunav, vote, voting
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड निकाय चुनाव में नगर प्रमुख और पार्षद-सदस्य के 1148 पदों के लिए किस्मत आजमा रहे 4978 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2353943 मतदाता आज करेंगे।
nikay chunav, vote, voting
पूरे प्रदेश में 1257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2664 मतदेय स्थल हैं।
nikay chunav, vote, voting
व्यवस्था के लिहाज से पूरे प्रदेश को 110 जोन और 276 सेक्टर में बांटा गया है।
nikay chunav, vote, voting
प्रदेश में 368 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के लिए सभी तैयारियों के पूरा होने का दावा किया है।
nikay chunav, vote, voting
मतदान रविवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना 20 नवंबर को होगी।
nikay chunav, vote, voting
नगर निकाय चुनाव में इस बार सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषद और 38 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
nikay chunav, vote, voting
16 नगर पंचायतें ऐसी हैं, जहां पहली बार मतदान हो रहा है।
nikay chunav, vote, voting
वैसे पूरे प्रदेश में नगर निकायों की संख्या 92 है।
nikay chunav, vote, voting
रुड़की नगर निगम, बाजपुर और श्रीनगर नगर पालिका परिषद, सेलाकुई और भतरौजखान नगर पंचायत चुनाव प्रक्रिया से बाहर हैं।
nikay chunav, vote, voting
बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री नगर पंचायतों में चुनाव नहीं होते हैं।
nikay chunav, vote, voting
इस बार कोटद्वार और ऋषिकेश में नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। कुछ समय पहले ही ये दोनों निकाय उच्चीकृत हुए हैं।
nikay chunav, vote, voting
इसके अलावा इस बार के चुनाव की ये भी खासियत है कि बडे़ पैमाने पर निकायों का सीमा विस्तार करते हुए चुनाव कराए जा रहे हैं।
मतदान के लिए भारी संख्या में जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
41 नगर निकायों में 345 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। सात लाख 86 हजार 484 ग्रामीण आबादी अब शहर का हिस्सा हो गए हैं।