देहरादून के नए मेयर सुनील उनियाल गामा
संगठन में कई पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। इसी समर्पण का पुरस्कार देते हुए पार्टी ने उन्हें मेयर पद का प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने पहले ही चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। बुधवार सुबह जीत की औपचारिक घोषणा के बाद गामा ने अपनी पत्नी शोभा उनियाल, बेटे शाश्वत, बेटी श्रेया और अन्य परिजनों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस जीत के लिए उन्होंने सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया। उनकी पत्नी शोभा उनियाल विधानसभा में नौकरी करती हैं। पुत्र शाश्वत एमटेक कर रहे हैं। बेटी श्रेया भी पढ़ाई कर रही हैं।