फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: इन महिला कमांडो की हिम्मत और हौसले के आगे पस्त होंगे दुश्मन, देखें हैरतअंगेज करतब की तस्वीरें...

Wed, 24 Feb 2021 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
उत्तराखंड में बुधवार को कठिन प्रशिक्षण के बाद कुल 22 महिला कमांडो राज्य के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) गुलदार में शामिल हो गईं। महिला कमांडो दस्ते ने पुलिस लाइन में कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान वीआईपी की आतंकियों से सुरक्षा, मंदिर में घुसे आतंकियों से लोहा लेना और होटल में घुसे आतंकियों को मार गिराना आदि शामिल थे। कमांडो ने अपने फौलादी शरीर की शक्ति भी दिखाई। कीलों के बिस्तर पर लेटाकर कमांडो के शरीर पर मार्बल को हथौड़े से तोड़ा गया। इन सब करतबों को देखकर सभी दर्शकों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए बड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस संबंध में राज्य के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में महिला कमांडो और स्मार्ट चीता पुलिस के लांचिंग कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला कमांडो दस्ता तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का चौथा राज्य बन गया है। अब प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एटीएस में महिला कमांडो की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

2 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
मुख्यमंत्री ने मोटिवेशनल प्रशिक्षण देने वाले शिफू शौर्य भारद्वाज का भी धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चमोली आपदा में शहीद होने वाले दोनों जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस लगातार मजबूत हो रही है। एसडीआरएफ की हिम्मत आपदा के दौरान सभी ने देखी है। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी झील पर सबसे पहले एसडीआरएफ ही पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
उत्तराखंड में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला कमांडो दस्ते का गठन किया गया है। उत्तराखंड की महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं। कई बड़े सामाजिक आंदोलनों का उन्होंने नेतृत्व भी किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में बनाई गई स्मार्ट बैरिकों का भी उद्घाटन किया। 

4 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
महिला कमांडो को दो माह का कठोर प्रशिक्षण पीटीसी नरेंद्रनगर में दिया गया है। इसके बाद उन्हें 14 दिन का देहरादून पुलिस लाइन में मोटिवेशनल प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण अवधि में उन्हें यूएसी, शारीरिक दक्षता, रॉक-क्लाइंबिंग, शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, बम डिस्पोजल, प्राथमिक चिकित्सा, संचार, अभिसूचना, नेविगेशन/मैप रीडिंग, वीआईपी सुरक्षा, आतंकवाद एवं काउंटर टेररिज्म आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
प्रशिक्षण के बाद कमांडो दस्ता एटीएस का भाग बनेगा साथ ही सुरक्षा हेतु दस्ते को कुंभ मेले में भी तैनात किया जायेगा।  चीता पुलिस को भी अब स्मार्ट बनाकर लांच किया गया है। उन्हें नई वर्दी और खास बेल्ट, बॉडी वार्न कैमरा व पिस्तौल दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एटीएस में शामिल हुईं उत्तराखंड की महिला कमांडो - फोटो : Twitter@uttarakhandcops
उनकी कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने के लिए जनपद देहरादून के 148 (118 पुरुष व 30 महिला) चीता पुलिस को आठ जनवरी से छह फरवरी 2021 तक पीटीसी नरेन्द्रनगर, आरटीसी देहरादून में एक माह एवं अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सुरक्षा के लिए चुनौतियां, प्राथमिकताएं, इंटेलीजेंस जुटाना, सांप्रदायिक दंगों की रोकथाम, वीआईपी सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, पूछताछ, निगरानी आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें