उत्तराखंड के जंगलों में आग
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा में फलसीमा के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर जंगल की आग से विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे कई घंटे यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अपने संसाधनों को बचाने के लिए उन्हें स्वयं कमान संभालनी पड़ रही है। सरकार वन महकमे की तरफ ध्यान नहीं दे रही। महतगांव से सटे जंगल में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। तेजी से फैली आग की लपटें अल्मोड़ा-सोमेश्वर मोटरमार्ग तक जा पहुंचीं। काकड़ीघाट के कांडा गांव, खानगांव के समीप जंगलों में भी आग लग गई।