हरिद्वार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। हंगामा भी ऐसा की पंचायत सदस्य एक दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गए। मामला इतना बढ़ा कि जिला पंचायत सदस्य चौधरी विजेंद्र सिंह अपनी कुर्सी से खड़े होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। इस दौरान जमकर तीखी बहस, नोकझोंक व मारपीट की स्थिति बन गई। जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने बमुश्किल मामले को शांत किया।