फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की आमद, लक्ष्मणझूला और रामझूला पर दिखी खासी भीड़, तस्वीरें

Sat, 13 Mar 2021 06:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के दोनों झूला पुल पर्यटकों की आवाजाही से भरे हैं। तपोवन, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। दिनभर भीड़ के कारण लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी डगमगा रही है। सड़क किनारे खड़े आड़े तिरछे वाहनों के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्थ करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। 23 मार्च 2020 से कोविड-19 के कारण तीर्थनगरी में पर्यटकों और सैलानियों की चहलकदमी कम हो गई थी। पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से क्षेत्रीय व्यापारियों में आजीविका का संकट गहराना शुरू हो गया था। करीब एक वर्ष बाद महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। महाशिवरात्रि पर्व के बाद शुक्रवार को भी तीर्थनगरी पर्यटकों से गुलजार रही। गंगा घाट और तट और झूला पुल पर्यटकों से पैक रहे। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि महाकुंभ पर्व शुरू है, श्रद्धालुओं का गंगा स्नान और घूमने के लिए तीर्थनगरी भी आते हैं, जिसके कारण इन दिनों क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ बढ़नी शुरू हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं थाना मुनिकीरेती अंतर्गत गंगा घाटों और तटों पर पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। नावघाट और आसपास घाटों पर महाकुंभ के दौरान पर्यटक सैकड़ों की तादाद में गंगा में स्नान कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घाट पर सक्रिय गैंग पर्यटकों के सामान चुरा रहे हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आए दिन गंगा घाटों पर चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। लेकिन यहां मित्र पुलिस इन पर नकेल कसने के बजाय पर्यटकों की वित्तीय मदद कर इतिश्री कर रही है।

4 of 5
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी एक ऐसी ही चोरी की घटना का मामला सामने आया। नावघाट पर स्नान कर रहे मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर निवासी रेखा बाई चौहान, राहुल भूरी बाई, आलोक गंगाबाई, जिगर चौहान के सभी दस्तावेज आधार कार्ड, एटीएम आदि घाट से चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषिकेश में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। लेकिन मित्र पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय उज्जैन तक पहुंचने के लिए उनकी वित्तीय मदद कर दी। थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने उनकी सात हजार रुपये की वित्तीय मदद की। इसके लिए पर्यटकों ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें