फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंडः नैनीताल सैलानियों से फुल, जांच-पड़ताल के बाद ही मिली सरोवर नगरी में एंट्री, तस्वीरें

Sat, 10 Jul 2021 07:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सप्ताहांत (वीकेंड) पर शनिवार को नैनीताल एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गया। दिनभर में करीब 14 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचे। बाहर से आने वाले दोपहिया वाहनों को नगर में नहीं आने दिया गया। दोपहिया से आए सैलानी शटल सेवा से नगर में पहुंचे। उन्हीं सैलानियों के वाहनों को शहर में आने दिया गया, जिनके पास होटल बुकिंग की रसीदें थीं। 

हरिद्वार: वीकेंड में हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़, कहीं ये कोरोना की तीसरी लहर को बुलावा तो नहीं, तस्वीरें

जिला प्रशासन की ओर से नारायण नगर में बनाई गई अस्थायी पार्किंग के पैक होते ही अधिकारियों ने रूसी बाईपास के दूसरे छोर में कालाढूंगी रोड पर खाली पड़ी भूमि पर सैलानियों के वाहनों को खड़ा कराया। नगर के भीतर स्थित डीएसए मैदान, मैट्रोपोल, सूखाताल पार्किंग समेत अन्य सभी छोटे पार्किंग स्थल भी वाहनों से भरे नजर आए।

मसूरीः वीकेंड पर देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम, पर्यटकों के छूटे पसीने, तस्वीरें

नैनीताल में सैलानियों के प्रवेश के लिए बनाए नियमों का पालन कराने के लिए नैनीताल-भवाली रोड स्थित मस्जिद तिराहे पर भवाली पुलिस मुस्तैद रही। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने हल्द्वानी से पहाड़ को जाने वाले वाहनों में से केवल उन्हीं वाहनों को नैनीताल के लिए डायवर्ट किया, जिनके पास पुलिस का नैनीताल वाला स्टीकर लगा था। अन्य वाहनों को भवाली और अन्य स्थानों की ओर भेजा गया। पाइंस और इसके आसपास वाहनों की चेकिंग नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रूसी और नारायण नगर की पार्किंग में फंसे कई सैलानी दिनभर अपने परिचितों को फोन मिलाकर नैनीताल में प्रवेश पाने की जुगत में लगे रहे पर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनीं। ऐसे सैलानी वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों में खड़ा करने के बाद शटल सेवा से नैनीताल पहुंचे। वीकेंड पर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में प्रशासन की स्टीकर व्यवस्था फायदेमंद रही। काठगोदाम में ही पुलिस पहाड़ को आने वाले सैलानियों के वाहनों में नैनीताल और भवाली के स्टीकर लगा रही है। उसके बाद भवाली का स्टीकर लगे वाहनों को नैनीताल रोड पर नहीं जाने दिया गया। पुलिस स्टीकर के अनुसार वाहनों को छोड़ रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ओर से रूसी बाईपास में नैनीताल के पार्किंग वाले होटलों की सूची चस्पा की गई थी। इस सूची में नैनीताल के 57 होटलों के नाम और उनकी पार्किंग क्षमता का उल्लेख था। इन 57 होटलों में 1050 वाहनों की पार्किंग क्षमता थी। ऐसे में कई सैलानियों ने रूसी बाईपास से ही इन होटलों का नंबर लेकर अपने लिए कमरे बुक करा लिए। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोके गए कई सैलानी पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था से नाखुश नजर आए। उनका कहना था कि यदि उन्हें काठगोदाम में ही नैनीताल में प्रवेश के लिए बनाए नियमों की जानकारी दे दी गई होती तो उन्हें फजीहत नहीं झेलनी पड़ती। काठगोदाम से ही वह भवाली की ओर निकल जाते।

4 of 5
पार्किंग फुल - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट की सख्ती और प्रशासन की मुस्तैदी के बाद भी नैनीताल पहुंचे कई सैलानियों ने कोविड नियमों का उल्लंघन किया। सामाजिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता को भूल गए। तल्लीताल पुलिस और कोतवाली पुलिस ने दिनभर में कोविड और यातायात के नियमों के उल्लंघन पर सात सौ लोगों का चालान किया। बता दें कि बाहर से आने वाले सैलानियों के दोपहिया वाहनों को 12 जुलाई तक नैनीताल नगर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाहर से आने वाले सैलानियों को बाइक से प्रवेश की अनुमति नहीं - फोटो : अमर उजाला
कॉर्बेट पार्क और नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की पुलिस ने हल्दुआ बैरियर पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं लाने वाले पर्यटकों को पुलिस ने लौटा दिया। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के खुलते ही पर्यटकों का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। डीएम के निर्देश के बाद अब कॉर्बेट पार्क या पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले पर्यटकों की रामनगर के प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की जा रही है। जांच में आरटीपीआर रिपोर्ट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाबत पूछा जा रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं होने पर 20 से ज्यादा पर्यटकों को लौटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें