फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर मौज-मस्ती: बारिश के बीच नैनीताल में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, छाता लगाकर की बोटिंग, तस्वीरें...

Sun, 12 Sep 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में वीकेंड पर रविवार सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। काफी संख्या में सैलानी पर्यटन स्थलों पर चहलकदमी करते दिखे। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन का आनंद लिया। दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते पर्यटकों को परेशानी हुई, लेकिन पर्यटकों ने बारिश में ही नैनीझील में छाता ओढ़कर नौकायन का लुत्फ उठाया। 

मां नंदा देवी महोत्सव: बारिश के बीच मां नंदा के जयकारों से गूंजी सरोवर नगरी, कदली वृक्ष लाए भक्त, तस्वीरें...

बीते शनिवार को ही नैनीताल में पर्यटकों के सैकड़ों वाहन प्रवेश कर चुके थे। रविवार को भी सुबह से नैनीताल में पर्यटक अपने वाहनों व रोडवेज की बसों से भी काफी संख्या में पहुंचते रहे। इसके चलते दोपहर 12 बजे से ही तल्लीताल से मल्लीताल तक पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर तक डीएसए मैदान, मैट्रोपोल होटल कंपाउंड समेत सभी छोटे बड़े पार्किंग स्थलों में वाहनों की आवाजाही लगी रही। 

इसके चलते कई बार सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चले। वहीं पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था बनी रही। इधर, पूरे दिन तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, चाट बाजार, हिमालय दर्शन, बारा पत्थर, सूखाताल, मल्लीताल बाजार, नैना देवी मंदिर, डीएसए मैदान में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 5
नैनीताल में बारिश के बीच छाता लगाकर बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार रविवार को चिड़ियाघर में 792, वाटर फाल में 460 व हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 164 पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे। वहीं बारापत्थर में 100 से अधिक पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद लिया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
नैनीताल माल रोड पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सरोवर नगरी में रविवार देर शाम तक करीब नौ हजार पर्यटकों ने प्रवेश किया। जानकारी के अनुसार लेकब्रिज चुंगी व बारापत्थर एंट्री प्वाइंट से सुबह से शाम तक करीब 1400 पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया।

4 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई पर्यटक दो पहिया वाहनों से भी नैनीताल पहुंचे। इसके चलते देर शाम तक पर्यटकों के वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था संभली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मल्लीताल क्षेत्र बिना मास्क सार्वजनिक स्थान पर घूमने वाले 30 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एसओ विजय मेहता ने बताया कि तल्लीताल क्षेत्र में बिना मास्क घूमने पर 20 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें