पेट्रोल की बोलत लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों के छत पर चढ़ने की भनक लगते ही प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक कमरों से बाहर आए। उन्होंने देखा कि जिशान, युवराज, मनु, स्वीटी राणा, सौरभ पंवार, अभिजीत, राहुल, कृष्णा आदि पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डा. डीपीएस भंडारी ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। प्राचार्य का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शासन स्तर का मामला है।