फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में आगः दून स्टेशन पहुंचने के बाद अपनों को देख भर आई आंख, इनकी वजह से बची सबकी जान

Sat, 13 Mar 2021 09:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग के बाद ट्रेन में बैठा हर यात्री सहमा हुआ था। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बावजूद यात्रियों के चेहरों पर खौफ साफ नजर आ रहा था। दून रेलवे स्टेशन पहुंचते ही जैसे ही यात्रियों को अपने परिजन दिखे तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। परिजन और यात्री भगवान का शुक्रिया अदा करते दिखे। विदित है कि दिल्ली से दून के लिए चली शताब्दी एक्सप्रेस की सी-5 बोगी में अचानक आग लग गई। दिल्ली से सहारनपुर तक बोगी पूरी भरी हुई थी, लेकिन सहारनपुर में कई यात्री उतर गए। वहां से दून के लिए बोगी में 35 यात्री थे। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन कांसरो रेलवे स्टेशन पहुंचने ही वाली थी कि अचानक बाथरूम से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं बढ़ा तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। महिलाएं, बच्चे सभी चीखने चिल्लाने लगे। कुछ लोगों ने बमुश्किल माहौल को संभाला। यात्रियों के चीखने, चिल्लाने और आग बढ़ती देख ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों, फायर सर्विस टेंडर कर्मचारियों और पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। रेलवे कर्मचारियों ने सी-5 बोगी को ट्रेन से अलग कर यात्रियों को दूसरी बोगियों में शिफ्ट किया। 

विज्ञापन

2 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बोगी में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित निकल गए, लेकिन इस हादसे का खौफ उनके माथे पर साफ झलक रहा था। यात्रियों को लेकर ट्रेन जब दून रेलवे स्टेशन पहुंची तो सी-5 बोगी के यात्रियों के साथ ही अन्य यात्री भी सहमे नजर आए। कुछ यात्री तो उतरते ही स्टेशन पर इंतजार कर रहे परिजनों से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। यात्रियों का कहना था भगवान की कृृपा रही कि सभी यात्री सुरक्षित निकल गए। 
विज्ञापन

3 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
करीब साढ़े 12 बजे बोगी के बाथरूम से धुआं आता दिखाई दिया। धुआं बढ़ा तो ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। हर कोई चीखने-चिल्लाने लगा। मैंने लोगों से धैर्य रखने और बच्चों को संभालने को कहा। इसके बाद जब ट्रेन रुक गई को पहले महिलाओं और बच्चों को बोगी से सुरक्षित निकालकर अन्य बोगियों में शिफ्ट करवाया।
- पान सिंह, यात्री

4 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मैं जबलपुर से देहरादून एक पारिवारिक समारोह में भाग लेने आया हूं। लगभग साढ़े 12 बजे अचानक सी-5 कोच की बाथरूम से धुआं उठने लगा, खिड़की से बाहर देखा तो ट्रेन से आग की लपटें उठ रही थीं। कोच में अफरातफरी का माहौल बन गया। ट्रेन रुकी तो भगदड़ की स्थिति बन गई। मेरे साथ पत्नी और बच्चा भी था। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन पूरा सामान जल गया। हादसे का दृश्य याद कर अभी भी डर लग रहा है।
- रजनीश कुमार वर्मा, यात्री 
विज्ञापन

5 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
जबलपुर से काम के लिए दून आया हूं। मैं भी सी-5 कोच में था, जैसे ही आग की सूचना मिली यात्रियों मेें अफरातफरी मच गई। लोग चिल्लाने लगे और बाहर जाने की कोशिश करने लगे। शुक्र है कि जंगल के बीच में ट्रेन की रफ्तार कम थी और अचानक ट्रेन रोक दी गई। कई लोग तो इतने सहम गए थे कि वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। अफरातफरी में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं।
- अमृतांशु पांडे, यात्री 
विज्ञापन

6 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग की भनक सबसे पहले मध्यप्रदेश के तीरंदाजी टीम के कोच अशोक कुमार यादव को लगी थी। अशोक ने ही इसके बाद सभी यात्रियों को सतर्क रहने को कहा। इसके बाद उन्होंने अपने साथ आए खिलाड़ियों और अन्य लोगों को ट्रेन से बाहर निकालने में मदद की। 
विज्ञापन

7 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
अशोक ने बताया कि उनका रविवार को दून में चल रही तीरंदाजी प्रतियोगिता में मैच है। इसके लिए वह अपने एक अन्य सहयोगी कोच और चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ियों के साथ दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

8 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार स्टेशन पर नाश्ता करने के बाद ट्रेन दून के लिए रवाना हुई। ट्रेन करीब 20 मिनट ही चली होगी कि वह उठकर बाथरूम गए। बाथरूम का दरवाजा खोला तो वहां से धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। इससे वह भी भयभीत हो गए। उन्होंने तत्काल कोच में मौजूद अन्य यात्रियों को इसकी जानकारी दी। आग की सूचना मिलते ही बोगी में अफरातफरी मच गई।

9 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच किसी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकी तो लोगों में बाहर जाने के लिए भगदड़ मच गई। किसी तरह से उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ही अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि अगर तत्काल ट्रेन नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। भगदड़ की वजह से कुछ लोगों को चोटें जरूर आईं। 
विज्ञापन

10 of 10
शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में खिलाड़ियों और अन्य लोगों का सारा सामान जल गया। अशोक ने बताया कि हमारे पास इतना समय नहीं था कि खुद के साथ ही सामान भी बाहर निकाल पाते। कहा कि आग से उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया कि मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री हमारी मदद कर रहे हैं। बताया कि ट्रेन में जितने भी यात्री थे, सभी का सामान जल गया। अशोक ने कहा कि वह भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि वह, उनके खिलाड़ी और अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें