फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड: सावणी गांव में मचाया तांडव, बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, महिला की मौत, तस्वीरें

Mon, 27 Jan 2025 11:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Uttarkashi Fire News: सावणी गांव में घर लकड़ी के बने हुए हैं। यहां देर रात अचानक जब आग लगी तो देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक महिला की जान भी चली गई।
विज्ञापन
1 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी में सावणी गांव में देर रात भीषण आग्निकांड हो गया। यहां अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक-एक कर कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर लकड़ी के बने थे इसलिए आग और फैल गई। इस दौरान गांव में पानी ना होने के कारण आग पर काबू पानी में काफी दिक्कत हुई। जिस वजह से नौ घर जलकर राख हो गए। वहीं, हादसे में एक महिला की जान भी चली गई। 

एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग  और वन विभाग की टीम भी सुबह तक आग पर काबू पा सकी। तब तक आग से गांव  में घर जल चुके थे। वहीं, नौ मकान जल गए, तीन को पूरी तरह से तोड़ा गया और दो को आंशिक रूप से तोड़ा गया। जिससे कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, सीएम करेंगे पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण
विज्ञापन

2 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गांव में किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था। जिससे वहां किसी चीज में आग लगी और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। गांव से सड़क की दूरी करीब पांच किमी है।

4 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस,  फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की  टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार को भी घटनास्थल पर पहुंचने देर लग गई। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

6 of 7
उत्तरकाशी में घरों में आग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से  प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिप्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तरकाशी में आग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस गांव में वर्ष 2018 में भी अग्निकांड में 39 भवन जलकर राख हो गए थे। उस समय 60 मवेशियों की मौत हुई थी। करीब एक वर्ष पूर्व भी यहां आग ने तांडव मचाया था। इसमें करीब 10 लोग लकड़ी के मकानों में आग लगने के कारण बेघर हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें