देश की पहली महिला डीजीपी होने के साथ ही कंचन चौधरी भट्टाचार्य के नाम एक और कीर्तिमान था। वे किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं।
विज्ञापन
2 of 8
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
कंचन चौधरी के जीवन से प्रेरणा लेकर दूरदर्शन पर एक सीरियल 'उड़ान' भी प्रसारित हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 8
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर से पढ़ाई पूरी की। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में दिल्ली यूनिवर्सिटी से की।
4 of 8
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनकर इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
उत्तराखंड में कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मेक्सिको में वर्ष 2004 में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 1997 में कंचन चौधरी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिला था।
विज्ञापन
6 of 8
कंचन चौधरी भट्टाचार्य
- फोटो : फेसबुक
31 अक्तूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गई थीं। उनका पुलिस सेवा का पूरा करियर शानदार रहा। कंचन चौधरी के निधन की खबर आने के बाद से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन
7 of 8
सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया। वर्ष 2014 के आम चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा।