फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जब हाईवे पर उतरा हाथियों का झुंड, किया कुछ ऐसा कि देखने वालों की लग गई भीड़

Fri, 05 Aug 2022 08:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर लालपुल से आमसौड़ के बीच हाथियों का झुंड धमकने से शुक्रवार सुबह आधा घंटा जाम लग गया। इस दौरान झुंड से अलग हुए दो हाथियों ने मौके पर खड़े राशन से लदे पिकअप वाहन से राशन और सब्जी के बोरे खींच लिए और उसे चट कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। 

 शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर वाहन दौड़ रहे थे। इस दौरान आठ से 10 हाथियों का एक झुंड खोह नदी में नहा रहा था। हाथियों को जलक्रीड़ा करते देख लोग मौके पर जमा हो गए। करीब साढ़े छह बजे हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया। काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ।

हाथियों ने करीब आधा घंटा तक सड़क रोके रखी। इसी दौरान झुंड से निकले दो हाथियों ने मौके पर राशन और सब्जी से लदे एक पिकअप वाहन से बोरे खींच लिए। उन्होंने जमकर राशन और फल सब्जी खाई। कोटद्वार निवासी व्यापारी बृजेश कुमार ने बताया कि जब हाथियों का झुंड सड़क पर आया, वे साथियों के साथ सुबह की सैर पर थे। 
विज्ञापन

2 of 5
हाईवे पर हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी अजय ध्यानी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने पटाखे फोड़कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। तब वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। वन अधिकारियों ने सड़क पर चहलकदमी के दौरान हाथियों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
रवासन-सोना नदी एलीफेंट कॉरिडोर के बीच से गुजर रही नजीबाबाद-बुआखाल नेशनल हाईवे संख्या 534 पर वर्षाकाल में हाथियों की चहलकदमी बढ़ गई है। सुबह और देर शाम को हाथियों का झुंड यहां से सड़क क्रॉस कर आवाजाही कर रहा है। लैंसडौन वन प्रभाग राजाजी नेशनल पार्क और कार्बेट नेशनल पार्क के बीच का गलियारा है। यह क्षेत्र शिवालिक एलीफेंट कॉरिडोर के रवासन-सोना नदी एलीफेंट कॉरिडोर के रूप में भी चिह्नित है।

4 of 5
हाईवे पर हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं। खोह नदी उनके पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार रेंज के क्षेत्राधिकारी अजय ध्यानी और दुगड्डा के नवनियुक्त रेंज अधिकारी प्रमोद डोबरियाल ने बताया कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर लालपुल से आठ किमी तक का क्षेत्र रवासन सोना नदी एलीफेंट कॉरिडोर का क्षेत्र है। यहां पर हर समय हाथियों की मौजूदगी रहती है। लोगों को इस मार्ग पर सावधानी से आवाजाही करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें