फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News : केदारनाथ मंदिर परिसर में पांच फीट से अधिक बर्फ जमी, तस्वीरों में देखें सुंदर मंजर

Wed, 13 Jan 2021 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ मंदिर परिसर में लगभग पांच फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ में मंदिर परिसर से लेकर भैरव नाथ मंदिर, ध्यान गुफा सहित संपूर्ण क्षेत्र बर्फ से लकदक है। सभी रास्ते व पुनर्निर्माण कार्य स्थल भी बर्फ से ढके हुए हैं। जिस वजह से रुद्रप्रयाग जिले के पहाड़ी और नीचले इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड के बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से ठंड से कुछ राहत मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
पैदल मार्ग पर भारी बर्फ जमीं होने से इस सप्ताह भीमबली में तैनात पुलिस टीम भी केदारनाथ का निरीक्षण नहीं कर पाई। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टीम द्वारा बताया गया कि भीमबली से केदारनाथ तक पांच से छह फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
इधर, डीएम मनुज गोयल ने बताया कि मौसम ठीक रहा तो पुलिस के साथ केदारनाथ का भ्रमण किया जाएगा, जिससे वहां के स्थिति का पता चल सके। मैदानी इलाकों में बुधवार को शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। वहीं, बुधवार को राजधानी देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा।

4 of 5
केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में सुबह धुंध और बादल छाए रहे, सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली। यहां दिनभर मौसम साफ रहा। राज्य में सभी पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही धूप खिली रही। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ इलाकों में बुधवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। देहरादून में अधिकतम 19 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
वहीं इन दिनों मौसम के कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी देहरादून सहित राज्य के सभी इलाकों में सुबह शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लेकिन दिन में निकलने वाली धूप इतनी चटख है कि ज्यादा देर तक धूप में बैठना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें