फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन पानी को लेकर हुआ घमासान, चले लाठी-डंडे व गोलियां, तैनात करनी पड़ी फोर्स, तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 01:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • किशोर के पैर में लगी गोली, दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
होली के मौके पर जब सब रंगों की मस्ती में चूर थे उसी दौरान हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में पानी को लेकर दो पक्षों में ऐसा विवाद हुआ कि वहां फाेर्स तैनात करनी पड़ी। मंगलाैर में पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली चला दी गई। गोली पास में ही खड़े एक किशोर के पैर में लगी। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार संदीप निवासी नारसन खुर्द ने पुलिस को तहरीर दी कि गांव में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। इसी दौरान वह अपने एक साथी के साथ श्मशान घाट पर लगे नल से पानी पीने लगा। वहां पर अंकित, अंशुल व एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। इनमें से एक ने तमंचे से कई फायर किए। इससे पास खड़े गांव के किशोर ऋतिक पुत्र प्रदीप के पैर में गोली लग गई। आसपास के लोगों ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नामजद किए गए  आरोपियों अंकित, अंशुल व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास व एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि संदीप, अमरदीप, रामपाल, विनीत, प्रमोद, धर्मेंद्र, तेजपाल, पल्लू, विकास व एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर मारपीट करते हुए अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज करने के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें