उत्तराखंड के कोटद्वार में सिद्धबली के पास खोह नदी में शुक्रवार शाम पानी पीने आए हाथियों ने वहां मौज-मस्ती कर रहे लोगों को दौड़ा दिया। लोगों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा -तफरी मच गई।
गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए शुक्रवार शाम को हाथियों का एक झुंड लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों से निकलकर सिद्धबली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-534 से होकर खोह नदी में उतर गया। पानी पीने के बाद हाथियों का झुंड अठखेलियां कर रहा था। इस दौरान कुछ लोग नदी में उतरकर मौज मस्ती कर रहे थे।
कुछ लोग हाथियों के झुंड के साथ नजदीक से सेल्फी लेने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगे तो बच्चों को असुरक्षित महसूस कर मादा हाथी ने उन्हें दौड़ा दिया। गनीमत यह रही कि कुछ दूर दौड़ने के बाद हाथी रुक गए और लोगों की जान बच गई।
सेल्फी ले रहे लोगों के पीछे भागा हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
डीएफओ लैंसडौन दीपक कुमार का कहना है कि भारी उमस और गर्मी के कारण हाथियों के झुंड जंगल से सड़क से होकर नदी में उतर रहे हैं। कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही रामणी-पुलिंडा मोटर मार्ग पर भी हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
हाथियों का झुंड
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है लेकिन आम जनता को संभलकर आवाजाही करनी होगी। उधर, ऋषिकेश में भूतनाथ मंदिर के समीप लक्ष्मणझूला टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन की पार्किंग में हाथी ने उत्पात मचा दिया।
4 of 5
सड़क पर हाथी
- फोटो : अमर उजाला
हाथी ने यहां पार्किंग परिसर में बनी चाय का खोखा तोड़ दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशकत के बाद हाथी को जंगल की ओर भगा दिया। राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरीरेंज से सटा भूतनाथ मंदिर में रात्रि के दौरान इन दिनों हाथी की चहलकदमी बनी हुई है। हाथी के आने से आसपास रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है।
हाथी की चहलकदमी से कोई अनहोनी घटित न हो इसके लिए स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की है। गौहरीरेंज के अधिकारी धीर सिंह ने बताया कि पार्क क्षेत्र से सटे क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी स्वाभाविक है। अनहोनी घटना को रोकने के लिए क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारी मुस्तैद रहते हैं।