फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, युवाओं के साथ लगाई दौड़ फिर खेला बैडमिंटन, तस्वीरें

Sun, 20 Nov 2022 04:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। आज सुबह वे भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। 

Badrinath Dham: कपाट बंद होने पर सजावट में लगे कमल के फूलों ने खींचा सबका ध्यान, पढ़ें क्यों हो रही चर्चा

इस दौरान वे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित नजर आए।

Dehradun : उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में आया सुधार, कोरोनाकाल के बाद विकास दर पहुंची 7% के पार

सीएम धामी ने युवाओं से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि हम सभी को मिलकर 'खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट' में पूरी उर्जा के साथ शामिल होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।
विज्ञापन

3 of 5
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम लोगों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी जिलों के दौरों पर जाते हैं तो रात्रि विश्राम वहीं करते हैं। 
इसके साथ ही वे वहां मॉर्निंग वॉक पर भी जरूर जाते हैं। इस दौरान वे आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जानते हैं और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लेते हैं।

4 of 5
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले वे देहरादून में भी सुबह की सैर पर निकले थे। वहीं, बीती 13 नवंबर को पिथौरागढ़ में दौरे के दौरान भी वे मॉर्निंग वॉक पर गए थे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से फीडबैक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। वहीं वे एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ 'उत्तराखण्ड राज्य सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा' विषय पर संवाद में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें