देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने जब बच्चों को क्रिकेट खेलते देखा तो वह खुद हो रोक न सके। उन्होंने भी बच्चों के साथ क्रिकेट का लुत्फ उठाया। बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने दून में सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। अपने निजी दौरे पर दून पहुंचे आमिर जाखन स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर रुके थे। आमिर के दून पहुंचने की खबर सुनते ही सड़क पर उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। रविवार को दून पहुंचे आमिर खान ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के साथ जमकर सेल्फी भी ली।