फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मिली लाश: युवती के परिजन पहुंचे नैनीताल तो हुआ नया खुलासा...सुनकर हर कोई हुआ हैरान

Wed, 02 Aug 2023 04:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 5
नैनीताल में होटल के कमरे में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के एक होटल में युवती की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बुधवार को मृतका के परिजनों ने नैनीताल पहुंचकर मामले में नया खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवती की मौत के बाद से फरार युवक मृतका का पति नहीं है, बल्कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

बता दें कि मंगलवार को नैनीताल हल्द्वानी रोड स्थित नेशनल होटल में मुरादाबाद निवासी इरम खान (32)का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। बताया जा रहा था कि वह अपने पति के साथ वहां आई थी। लेकिन युवती के साथ उसका पति बन कर रह रहा युवक मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया था।

Badrinath Dham: एक साधु ने की दूसरे की हथौड़े से वार कर हत्या, थाने पहुंचकर खुद कबूला जुर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 5
होटल के कमरे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद बुधवार को मृतका की मां जुबेदा खातून, बहन फरीन व मामा का लड़का शारिक तल्लीताल थाने पहुंचे। परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि मृतका शादीशुदा नहीं थी। मृतका के साथ होटल में रहने वाला युवक पहले से ही शादीशुदा है। जिसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नैनीताल में होटल के कमरे में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां ने बताया कि वह युवक उसकी बेटी को बीते एक साल से शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। जिसकी शिकायत भी की थी। जिसके बाद युवक कई बार मृतका व उनको मारने की धमकी दे चुका था।

4 of 5
युवती के परिजन - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को युवक की ओर से किसी व्यक्ति ने बेटी को कॉल कर बात करने के लिए कचहरी में बुलाया था। जब बेटी शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्होंने बेटी को कॉल की लेकिन बात नहीं हो पाई। जिसके कुछ देर बाद बेटी से बात हुई तो उसने कहीं जाने की बात कहकर कॉल काट दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक युवती - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि युवक मृतका की सोने की चैन व मोबाइल भी ले गया है। उन्होंने युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें