फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बने देश के नए एचआरडी मिनिस्टर, पढ़ें उनके बारे में सबकुछ

Sat, 01 Jun 2019 05:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला
देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है, जबकि राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
डा. रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला है। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गौर हो कि, यह देश के सबसे अहम मंत्रालयों में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 6
ramesh pokhriyal nishank - फोटो : अमर उजाला
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद (हरिद्वार) भाजपा के करद्दावर नेताओं में से एक हैं। वे एक राजनीतिज्ञ के साथ ही एक कवि भी हैं। साल 1991 से साल 2012 तक पांच बार यूपी और उत्तराखंड की विधानसभा पहुंचे। 
 

4 of 6
फाइल फोटो
साल 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद लगातार तीन बार विधायक बने।साल 1997 में उत्तर प्रदेश सरकार में कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में पर्वतीय विकास विभाग के मंत्री बने। 
विज्ञापन

5 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo
साल 1999 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में संस्कृति पूर्त व धर्मस्व मंत्री रहे। 2000 में उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्रदेश के पहले वित्त, राजस्व, कर, पेयजल सहित 12 विभागों के मंत्री बने। वर्ष 2007 में उत्तराखंड सरकार में चिकित्सा स्वास्थ्य, भाषा तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक
वर्ष 2012 में डोईवाला (देहरादून) क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2014 में डोईवाला से इस्तीफा देकर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। वहीं 2019 में अब वे कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर फिर से हरिद्वार के सांसद चुने गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें