चार दिन पहले दिनदहाड़े घर में घुसकर पुलिसकर्मी की पत्नी ममता की हत्या के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। लूट के लिए घर में घुसे वेल्डर ने हथौड़ी से सिर पर वार कर उसे मार डाला था। आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हथौड़ी और लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। खुलासा करने वाली टीम पर दो लाख सात हजार रुपये इनाम की बौछार हुई है। इसमें डीजीपी ने एक लाख रुपये की घोषणा की है।
Tehri: डोबरा-चांठी पुल से टिहरी झील में कूदा युवक, पुलिस ने 108 बोट एंबुलेंस के सहारे ऐसे बचाई जान
तीन नवंबर की दोपहर मुखानी क्षेत्र स्थित कालिका कॉलोनी की गली नंबर छह लोहरियासाल तल्ला निवासी पुलिसकर्मी शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही घर में लूट को भी अंजाम दिया गया था। इससे क्षेत्र समेत पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी।
मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं। एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। सैकड़ों मोबाइलों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाली गई। आखिर पुलिस की जांच ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित नई बस्ती निवासी मो. अशरफ पर जाकर रुक गई। रविवार को पुलिस ने अशरफ को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो हत्या के राज से पर्दा उठ गया।
सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अशरफ ने ममता की हत्या की बात स्वीकार की है। अशरफ ने पूछताछ में बताया कि दो साल पहले उसने सिपाही के घर की ग्रिल बनाई थी। उसे यह पता था कि दिन में ममता घर में अकेली होती है। घर में ग्रिल का काम भी होना था तो उसने उसी का बहाना बनाकर घर में प्रवेश कर लिया। वह अपने कपड़ों में हथौड़ी छुपा ले गया था।