कोरोना लॉकडाउन जब से लागू हुआ तब से उत्तराखंड में वाइन शॉप बंद थीं, जिन्हें लॉकडाउन थ्री के पहले दिन खोल दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
सोमवार से पाबंद क्षेत्रों को छोड़कर शराब और बीयर की दुकानें खोली गई। इस दौरान सेल्समैन ग्लव्स पहनेंगे। दुकानों के बाहर खरीदारों के बीच छह फीट की दूरी रखनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
3 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
एक दुकान पर पांच से ज्यादा लोगों के खड़े रहने पर पाबंदी होगी। इसके अलावा यदि पांच से अधिक लोग रहते हैं तो पांचवें से छठे व्यक्ति के बीच 10 फीट का अंतर रखना होगा।
4 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
दुकान के अंदर और बाहर सैनिटाइजर भी रखना होगा ताकि सफाई का ध्यान रखा जा सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
5 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
यदि शराब ठेकों पर सोशल डिस्टेंस की अनदेखी हुई तो ठेका संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
शराब की दुकानों पर फिलहाल चुनिंदा ब्रांड ही उपलब्ध रहेंगे। जिनके पास पुराना स्टॉक होगा वो उसे नई दरों से बेच सकेंगे।
विज्ञापन
7 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
आज अन्य जरूरी सामान की दुकानों पर सुबह कम भीड़ दिखाई। जबकि वाइन शॉप पर लंबी लाइन दिखाई दीं।
8 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
40 दिन बाद शराब के ठेके खुलने पर शॉप के बाहर लंबी लाइन लगी दिखीं।
9 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
कहीं-कहीं वाइन शॉप के बाहर एक किमी. लंबी लाइन भी लगी दिखी।
10 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा हुआ तो ठेके को बंद कराया जाएगा।
11 of 12
लॉकडाउन 3.0
- फोटो : amar ujala
देहरादून में शराब के ठेके खोलने को लेकर ठेकेदार अब भी एक राय नहीं हैं। केवल एक व्यापारी और उसके साथियों के आठ ठेके खुले। जबकि, ज्यादातर ठेके बंद हैं। अभी तक मोहकमपुर, कारगी चौक, पुलिया नंबर 6, जाखन, आदि बड़े ठेके बंद हैं।
जहां ठेके खुले, वहां पर सलीके से शराब खरीदी जा रही है। पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छा नमूना देखने को मिल रहा है। आराघर ठेके पर अंदर और बाहर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। अन्य ठेकों पर भी अभी तक यही हाल है।