फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, कई लोग गिरफ्तार, तस्वीरें...

Thu, 29 Oct 2020 09:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे आरोपों को लेकर हाईकोर्ट की ओर से दिए गए सीबीआई जांच के आदेश के बाद से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। गुरुवार को कांग्रेस ने सीएम के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन कूच किया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने तय किया था कि विधानमंडल दल के साथ राज्यपाल से मिला जाएगा और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इसके लिए बाकायदा राजभवन से समय भी मांगा गया। लेकिन राजभवन से देर शाम तक समय न मिलने के कारण कांग्रेस ने राजभवन कूच का ऐलान कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी राजेश धर्माणी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजभवन कूच के लिए निकले। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला चौक पर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक झोंक भी हो गई। काफी देर तक गहमा गहमी के बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कोरोना काल के दौरान भीड़ एकत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले गए।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार को हाईकोर्ट का आदेश सामने आने के बाद से ही कांग्रेस सक्रिय हो गई थी। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देर रात ट्वीट किया था। इसके बाद बुधवार से ही कांग्रेस आक्रमक हो गई और आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aap - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी रैली निकाल कर सीएम आवास कूच किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को सीएम आवास जाने से रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें