फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच केदारनाथ में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, देखें शानदार तस्वीरें...

Tue, 03 Nov 2020 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम में हुई तेज बर्फबारी भी भक्तों के कदम नहीं रोक पाई। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंगलवार को 3358 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। आगे देखिए धाम की खूबसूरत तस्वीरें... 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात से मंगलवार तड़के तक हुई बर्फबारी से केदारनाथ में दिनभर शीत लहर का प्रकोप बना रहा। मंगलवार को ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। धाम पहुंचे यात्रियों ने मौसम की मेहरबानी का भरपूर आनंद लेते हुए उत्साह के साथ बाबा के दर्शन किए। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कड़ाके की ठंड में भी सुबह से धाम में भक्तों की भीड़ जुटी रही। केदारनाथ में 12 जून से अभी तक कुल 103494 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ समेत द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भी सीजन की पहली तेज बर्फबारी हुई है। तीनों धाम में दो से ढाई इंच तक बर्फ जम चुकी है। जिससे शीत लहर बढ़ने से कड़ाके की ठंड हो रही है। खराब मौसम के कारण धामों में पहुंचे यात्रियों को ठिठुरन के कारण खासी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भले ही दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में सुधार हुआ और धूप निकल आई और दोपहर तक मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग की बर्फ पिघल गई थी, लेकिन अन्य स्थानों पर बर्फ अभी भी जमा है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कर रही वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम लीडर मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक स्थल चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड समेत हरियाली डांडा व अन्य ऊंचाई वाले स्थानों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। जबकि निचले इलाकों में धूप-छांव के बीच दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें