पुलवामा आतंकी हमले में ससुर की शहादत की खबर सुनकर दामाद आपा खो बैठा और फफक-फफक कर रो पड़ा। तस्वीरें बेहद भाावुक...
विज्ञापन
2 of 6
mohan lal raturi
जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देहरादून निवासी मोहन लाल रतूड़ी भी शहीद हुए हैं। सीआरपीएफ में एएसआई रतूड़ी की शहादत की खबर शुक्रवार सुबह आई तो परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
3 of 6
ram raturi
श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के बनकोट निवासी मोहन लाल रतूड़ी (53) भी शहीद हुए हैं। मोहन लाल का परिवार फिलहाल देहरादून में कांवली रोड स्थित नेहरू पुरम एमडीडीए कालोनी में किराये के घर में रहता है। मोहन लाल सीआरपीएफ की 110 वीं वाहिनी में एएसआई थे।
4 of 6
martyr
बृहस्पतिवार को आतंकी हमले की खबर आने के बाद से परिजन मोहन लाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। मोहन लाल के दामाद सर्वेश नौटियाल की शुक्रवार सुबह सीआरपीएफ के कमांडेंट से बात हुई तो ससुर रतूड़ी की शहादत का पता चला।
विज्ञापन
5 of 6
martyr
शुक्रवार को कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्मान शहीद के घर पहुंचे तो दामाद फफक-फफक कर रो पड़े। सर्वेश कई घंटे तक ससुराल पक्ष को शहादत की सूचना नहीं दे पाए, उनके बताने कुछ मिनटों में ही ये खबर पूरे शहर में फैल र्गई। कुछ देर में ही रतूड़ी के आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शहीद की पत्नी सरिता और बच्चे सदमे में हैं।
सीआरपीएफ के डीआईजी दिनेश उनियाल, भाजपा विधायक हरवंश कपूर, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में पीड़ित परिवार को मोहन लाल के भाइयों के विद्या विहार स्थित आवास पर स्थानांतरित कर दिया गया।