7th pay commission: सरकार का ये फैसला प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लाया है। दीपावली से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों को तोहफा देने वाली है।
विज्ञापन
2 of 6
7th pay commission
- फोटो : money
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रम में लंबित एरियर का भुगतान करने की तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त का तोहफा देने जा रही है। इसके लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया से 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा रहा है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एरियर संबंधी एक प्रस्ताव भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
7th pay commission
- फोटो : money
कर्मचारियों के वेतन के साथ ही अगले महीने सरकार को दीवाली बोनस की भी घोषणा करनी है। राजकीय कर्मी सरकार पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत एरियर व संशोधित भत्तों के लिए भी दबाव बना रहे हैं। सरकार दीवाली से एरियर की पहली किस्त देने का मन बना चुकी है और संशोधित भत्तों का भी एलान करने की सोच रही है।
4 of 6
trivendra singh rawat
इसके अलावा सरकार पर मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर से निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने का दबाव है। इस दबाव से पार पाने के लिए उसे ठेकेदार लॉबी के बकाया भुगतान की भी अदायगी करनी है। इन सभी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके पास कर्ज लेने के सिवाय चारा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
loan
इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार करीब 1700 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है। 500 करोड़ रुपये कर्ज को जोड़कर यह राशि 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। सरकार दिसंबर माह तक 3800 करोड़ रुपये का कर्ज उठा सकती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए उसे एकमुश्त मंजूरी दे रखी है।
दिसंबर के बाद उसे ऋण उठाने के लिए पुन: एकमुश्त अनुमति लेनी होगी। पिछले वित्तीय वर्ष तक उसे कर्ज लेने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होती थी। इस प्रक्रिया में विलंब होता था। लेकिन इस वित्तीय वर्ष से केंद्र ने एकमुश्त राशि का अनुमोदन कर रखा है।