फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली से पहले मिलेगा बोनस का तोहफा

Wed, 04 Oct 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money - फोटो : money
सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का ये फैसला खुशखबरी लेकर आया है। दीवाली से पहले सभी कर्मचारियों को सरकार बोनस का तोहफा देने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
money
वित्तीय कठिनाइयों के बावजूद त्रिवेंद्र सरकार दीपावली से पहले राजकीय कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी में है। वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 11 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
trivendra singh rawat
प्रदेश सरकार ने पिछली कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतनमान के एरियर की पहली किस्त के साथ ही एक फीसदी महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कठिन आर्थिक हालातों में कर्मचारी एरियर और संशोधित भत्ते की जल्द मिलने की उम्मीद कम ही कर रहे थे। अलबत्ता वे दीपावली से पहले बोनस का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

4 of 6
money - फोटो : money
सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने का मन बना लिया है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रदेश सरकार के पौने दो लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी है। वित्त विभाग ने बोनस को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
prakash pant
वित्त विभाग के सूत्रों की मानें तो बोनस के भुगतान से राज कोष पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ने की संभावना है। इस बीच गोपन विभाग ने 11 अक्तूबर को कैबिनेट बैठक का नोटिस जारी कर दिया है। वित्त विभाग इसी बैठक में बोनस का प्रस्ताव ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money - फोटो : money
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप संशोधित भत्तों के लिए राज्य कर्मियों को अभी और इंतजार करना होगा। प्रदेश मंत्रिमंडल ने इंदु कुमार पांडेय की सौंपी गई भत्तों की रिपोर्ट के अध्ययन के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें