फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में बड़े फेरबदल की तैयारी, जल्द एक्शन ले सकती है सरकार

Sat, 03 Jun 2017 02:41 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
primary school
उत्तराखंड सरकारी स्कूल चाहे वे प्राथमिक स्तर की हों या उच्च स्तरीय। सभी स्कूलों में बड़े फेरबदल की तैयारी में है राज्य सरकार। जानिए, क्या है सरकार की योजना...
विज्ञापन

2 of 6
school
शिक्षा विभाग ने प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का एकीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। खासकर उन स्कूलों का जो एक ही परिसर में होने के बावजूद अलग-अलग विद्यालय के रूप में चल रहे हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की ओर से विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
student demo pic
प्रदेश में कई जगहएक ही परिसर में तीन या इससे अधिक विद्यालय चल रहे हैं। इसमें इंटरमीडिएट कालेज के प्रिंसिपल का अन्य स्कूलों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता। वहीं अलग-अलग स्कूल होने से यह भी समस्या बनी है कि किसी एक विद्यालय में छात्र कम और टीचर अधिक हैं तो कुछ में टीचर कम और छात्र अधिक हैं। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में इस तरह के स्कूलों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे की जिम्मेदारी उप शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। 

4 of 6
student pic
प्रदेश में प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक 17739 से अधिक स्कूल हैं। इनमें 12511 प्राथमिक, 2957 उच्च प्राथमिक, 1033 हाईस्कूल और 1238 इंटरमीडिएट कालेज हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मांग पर अपग्रेड किए गए 1049 स्कूलों के अलग संचालन का जोओ पूर्व में जारी हो चुका है। हालांकि, सभी स्कूलों का अलग संचालन अभी नहीं हो पा रहा है। अब यदि स्कूलों का एकीकरण हुआ तो अपग्रेड स्कूलों के अलग संचालन की कवायद को झटका लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने बताया कि प्रदेश में एक से इंटरमीडिएट तक के स्कूलों का एकीकरण किया जाएगा। खासकर उन स्कूलों का एकीकरण किया जाएगा जो एक ही परिसर होने के बावजूद अलग-अलग स्कूल के रूप में चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें