इन दिनों राजधानी देहरादून के लोगों पर क्रिकेट का खुमार चढ़ा हुआ है। दून में आयोजित 32वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस टूर्नामेंट एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और श्रीकांत जैसे बड़े खिलाड़ी खेल चुके हैं। इस मुकाबले में मुंबई क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने कसी हुई गेंदबाजी से जीत दर्ज की। अखिल के बल्ले से निकले नाबाद शतक की मदद से एमसीए मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में पहुंची।