फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड हादसा: दुकानों पर काल बनकर गिरे बोल्डर, पलक झपकते ही नदी में बहे दो परिवारों के 10 लोग, तस्वीरें

Fri, 04 Aug 2023 06:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
1 of 5
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड में हाईवे स्थित डाटपुल के समीप दुकानों का संचालन कर रहे नेपाली मूल के अमर बोहरा और वीर बहादुर के परिवार के लिए बृहस्पतिवार की रात को पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा काल बनकर आया। दोनों परिवारों के दस लोग मलबे-बोल्डर के साथ नदी में बह गए।

Dehradun: उफान पर आया बरसाती नाला, तेज बहाव में बह गई इनोवा, पांच लोग थे सवार, ऐसे बची जान

शुक्रवार को दिनभर उनकी खोज होती रही लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। ये दोनों परिवार किराए पर दुकान लेकर उसका संचालन करते थे। साथ ही उन्होंने अन्य कुछ लोगों को यहां रोजगार भी दे रखा था।
विज्ञापन

2 of 5
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
अमर बोहरा पत्नी अनीता बोहरा और अपने पांच बच्चों राधिका व पिंकी, पृथ्वी, जटिल और वकील के साथ गौरीकुंड में लंबे समय से रह रहा था। इस वर्ष अमर ने डाटपुल के समीप दुकान किराए पर ली थी। जबकि वीर बहादुर पत्नी सुमिता और पुत्री निशा के साथ यहां ढाबा चलाता था।
विज्ञापन

3 of 5
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
यात्राकाल में दुकानें रात 12 बजे तक खुली रहती हैं लेकिन इन दिनों यात्रा धीमी पड़ने पर दुकानें जल्दी बंद हो जाती हैं। बृहस्पतिवार रात को भी लगभग 10.15 बजे अमर और वीर बहादुर का परिवार दुकान बंद कर सोने चला गया।

4 of 5
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
रात 11 बजे से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हुई और रात लगभग 11.30 बजे तेज आवाज के साथ पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क किनारे दुकान व ढाबे पर गिरा और मलबे के साथ नदी में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर स्थानीय कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दुकान व ढाबे का कहीं कोई निशान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरीकुंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहां सिर्फ मलबा था। व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी कहते हैं अमर बोहरा और वीर बहादुर के परिवार में दस सदस्य थे। बोल्डर-मलबा इतनी तेजी से आया कि परिवारों को किसी को सूचना देने का मौका भी नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें